स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में जनक्राति मोचा अध्यक्ष देवीराम उर्फ देवरावन भलावी ब्लैक मेलिंग के मामले में बुरे फस गए है। एफआई के बाद लम्बे समय से फरार चल रहे देवरावन को सोमवार कुंडीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां उन्हें जेल पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि देवरावन के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमें उन्हें जेल जाना पड़ा है। इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने तामिया बिजौरी निवासी आजाद अनवर कुरैशी को गिरफ्तार किया था। ध्यान रहे कि माल्हनवाड़ा में आदिवासी की जमीन खरीद फरोख्त में मामले में प्राथी से 15 करोड रूपए की मांग की गई थी। इस मामले में प्राथी अल्फाज शाह उर्फ गोलू ने थाना कुंडीपुरा पहुंच शिकायत की थी सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में परिवाद पेश किया था। जिस न्यायालय ने देवरावन भलावी, आजाद अनवार कुरैशी, मोहिद लाला उर्फ मोनू और मुबीन शाह के खिलाफ बीएनएस की धारा ३०८(२) ३१८ (२)३१९ (२) ३५१(३) और सहपठित धारा ६१ में पुलिस को अपराध दर्ज करने पुलिस को निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अपराध दर्ज होने के बाद से देवरावन और अडिबाजी में शामिल सभी आरोपी फरार चल रहे है।
क्या था पूरा मामला…
माल्हन वाड़ा निवासी प्राथी अल्फाज शाह उर्फ गोलू ने माल्हनवाड़ा में आदीवासी की जमीन खरीदी थी। इस खरीद फरोख्त में उन तमाम नियमों का पालन किया गया था तो शासन प्रशासन स्तर पर तय है। इस मामले में आरोपियों ने अल्फाज शाह उर्फ गोलू से १५ करोड रूपए की मांग की थी। पैसों के लिए उन पर तरह-तरह के दबाव भी बनाए गए थे। बतादें कि इस मामले में उस आदीवासी परिवार ने भी शिकायत दर्ज कराई थी जिन्हें जमीन बेचने पर आरोपियों द्वारा डराया धमकाया जा रहा था।
इन सवालों के जवाब अब भी अधूरे…
प्राथी से १५ करोड रूपए की डिमांड करने वाले आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए जो हथकंडे अपनाए थे उसमें खुद के साथ लोकायुक्त, प्रशासनिक अधिकारियों का शामिल होना बताया था और उनके माध्यम से कार्रवाई कराने की धमकी भी थी। इस मामले में अब जबकि पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी है तब भी यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपियों ने अडिबाजी वाले अपने प्लान में लोकायुक्त और प्रशासनिक अधिकारी बनाकर किसे शामिल किया गया था। वह वाहन किसका था जिसमें मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था।
नहीं मिली जमानत…
पुलिस ने आरोपी को सुबह करीब ११ बजे गिरफ्तार किया था उसके बाद करीब तीन बजे न्यायालय में पेश किया। आपोपी को उम्मीद थी कि उसे तत्काल जमानत मिल जाऐगी लेकिन न्यायालय ने उन्हेंं रिमांड पर जेल भेज दिया। ध्यान रहे कि देव रावन, गुलाबरा निवासी मोहिद लाला और बुजौरी तामिया निवासी आजाद अनवर कुरैशी यह तीन ऐसे आरोपी है जो खुद को एडवोकेट बताते रहे है। जबकि माल्हनवाड़ा निवासी चौथा आरोपी मुबीन शाह आपराधिक प्रवत्ति का है। एक मामले में वह कुछ माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा है।
KBP NEWS.IN
जाहिद खान
संपादक
9425391823









