स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा में शनिवार की सुबह भोपाल लोकायुक्त की टीम ने फॉरेस्ट एसडीओ के छिंदवाड़ा स्थित निवास पर अचानक दबिश देते हुए छापे मार कार्रवाई की है। इसमें एसडीओ संजू शर्मा के आय से अधिक संपत्ति के मामले में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एसडीओ श्री शर्मा के मकान में अल सुबह लोकायुक्त भोपाल की टीम ने दस्तक दी और एसडीओ की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज की तलाशी शुरू की है। गौर तलब हो कि फॉरेस्ट एसडीओ संजू शर्मा इन दिनों होशंगाबाद के पचमढ़ी क्षेत्र में पदस्थ हैं, जिन पर आए से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है। इसको लेकर लोकायुक्त की टीम ने एसडीओ के छिंदवाड़ा स्थित निज निवास सहित उनके अन्य ठिकानों पर एक साथ सर्च अभियान किया है। जिसमें लोकायुक्त संजू शर्मा की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। फिलहाल लोकायुक्त की जांच चल रहा है, इसको लेकर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

KBP NEWS.IN
जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here