स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा- इन दिनो पांढुर्णा और आसपास के ग्रामीण अंचलों के खेतों में स्थित कुंओं ओर ट्यूबवेल से केवल और पानी के मोटर पंप चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, वहीं नानंदवाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में कई किसानों के खेतों से केवल और मोटर पंप चोरी की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है। जिसमें ग्रामीणों ने पांच से दस लाख के केवल और पंप चोरी होने की शिकायत की है। चोरी से परेशान किसानों ने अब खेतों के पंप पेटियों में पाम्पलेट चस्पा कर, चोरों को हिदायत दी है कि यदि चोरी करते पकड़ाए, तो आंखों में लाल मिर्च की धूनी देंगे…

जानकारी के अनुसार ग्राम रायबासा, अंबाडा, गोरीढाना के किसानो ने बताया कि आसपास के कई गांवों के खेतों में कुंए और ट्यूबवेल के केबल सहित मोटर पंप की लगातार चोरियां हो रही हैं। बीते चार से पांच सालों से लगातार त्योहारों के आस पास ऐसी घटनाएं घटित होना शुरू हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इन इलाकों में चोर दिन में बकायदा रेकी करते हैं और रात में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

युवा किसान रोशन पिता मधुकर पानसे ने बताया कि इन घटनाओं की सूचना पूर्व में भी शासन प्रशासन को दी गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। उन्होने बताया कि निरंतर क्षेत्र में केवल और पंप चोरी की घटनाएं हो रही हैं। युवा किसान रोशन पानसे और संदीप चोपड़े ने इन चोरियों को लेकर नानंदवाड़ी चौकी पहुंच कर चौकी प्रभारी आशीष कुमार भीमटे को ज्ञापन देकर, क्षेत्र में किसानो के खेतों में लगे मोटर पंप एवं ट्यूबवेल के केबल चोरियों की वारदात से अवगत कराते हुए चोरों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

चोरों को दी जाए लाल मिर्च की धुनी…
ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत के दौरान कहा कि चोरों की करतूतों से पूरे इलाके के ग्रामीण खासे परेशान हैं। इन वारदातों से ग्रामीणों को खासी आर्थिक छति उठानी पड़ रही है। इसलिए मांग की है कि ऐसे चोरों को पकडक़र सार्वजनिक रूप से लाल मिर्च की धूनी दी जाए। इधर पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकडऩे का अश्वासन दिया है।

केवल और पंप से निकलता है तांबा…
गौरतलब हो कि चोर केवल और मोटर पंप की चोरी करने के बाद केवल को जला कर और मोटर को तोडक़र उसमें से तांबा निकालते है। जो कि बाजार में मेंहगी कीमत में बिकता है। ये लोग या तो इस तांबे और लोहे को किसी कबाड़ी की दुकान में बेच रहे हैं या फिर बर्तन बनाने वालों को तांबा बेचा जा रहा है। हालाकि यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

किसानो ने चोरों के लिए चस्पा किए पाम्पलेट…
किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग के साथ ही अपने खेतों के मोटर पंप की पेटी पर पाम्पलेट चस्पा किए हैं, जिसमें किसानों ने लिखा है कि चोरी करते हुए पकड़ाए तो चोर को गांव के चौराहे पर ले जाकर, आखों में लाल मिर्च की धूनी दी जायेगी, जिसके बाद पुलिस के हवाले किया जायेगा।

जाहिद खान
संपादक
KBP NEWS.IN
Mob- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here