खेत में काम कर रहा था युवक अचानक बाघ ने हमला कर दिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा पेंच नेशनल पार्क का अमला…
स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/ चांद- पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत गुमतरा में बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय पिता फूलसिंग उईके के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पेंच नेशनल पार्क का वन अमला मौके पर पहुंचा। घटना के बाद वन विभाग द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। घटना से संबंधित अन्य विवरण विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी…
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823









