स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चांद- ग्राम पचगांव में कुश्ती के दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहलवानों ने पहुंचकर अपने-अपने दांव-पेंच और कुश्ती के हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
अखाड़े में उतरते ही पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती की तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
दंगल के दौरान पहलवानों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस तरह के आयोजनों से पारंपरिक कुश्ती और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच और मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
KBP NEWS. IN
… हरिओम रघुवंशी
संपर्क – 9425391823









