होटलों एवं रेस्टोरेंट्स में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्थाओं की जांच

स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री संध्या मार्को द्वारा पर्यटन क्षेत्र तामिया स्थित सेरेंगीटीपीटी एवं एमपीआरटीसी रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सेरेंगीटीपीटी रेस्टोरेंट का फ्रीजर अत्यधिक गंदा एवं दुर्गंधयुक्त पाया गया तथा उसमें शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ संग्रहित मिले। वहीं एमपीआरटीसी रेस्टोरेंट में कुछ खाद्य पदार्थों में फफूंद लगी हुई पाई गई तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री का उपयोग भोजन निर्माण में किए जाने के तथ्य सामने आए।

निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कराई गई। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के अंतर्गत दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

  खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में निरीक्षण, निगरानी एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eighteen + seventeen =