स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- चौरई के ग्राम सिहोरा ढाना में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खाने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक पिता सरदार मर्सकोले (30 वर्ष) और उसका बड़ा भाई राम लखन उर्फ हेमराज, सगे भाई हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे घर में मां द्वारा बनाए गए भोजन को लेकर विवाद शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान मृतक द्वारा मां के साथ गाली-गलौज किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर आवेश में आकर धारदार कुल्हाड़ी से छोटे भाई पर हमला कर दिया।
हमले में दीपक के कान के सामने व पीछे, गर्दन और सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना देने परिजन चौरई थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले के अनुसार, मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
KBP NEWS.IN
पत्रकार.. हरिओम रघुवंशी
संपर्क करें- 9425391823









