स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/सौसर- मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) के आवेदन को लेकर को सौसर ब्लॉक में शिक्षकों की बैठक शासकीय कन्या उमा विद्यालय सौसर मे आयोजित की। बैठक में पांढुरना से रमेश पाटिल, उमेश बिझांडे, सौसर से सूर्यकीर्ति काले, चंद्रशेखर सालबर्डे, राजेश भोजने, प्रभाकर डोंगरे, प्रेमराज लांडे शिक्षको सहित भारी संख्या मे उपस्थित शिक्षको ने टेट परीक्षा के आवेदन के विरोध में अपनी बात रखते हुए आवेदन नहीं भरने का निर्णय किया।
शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में टेट परीक्षा के लिए आवेदन में निजी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में सरकारी शिक्षकों की एकजुटता एवं सामूहिक निर्णय महत्वपूर्ण है। शिक्षकों ने कहा कि यदि शिक्षक स्वयं परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं तो इसे शासन द्वारा परीक्षा के प्रति शिक्षकों की सहमति के रूप में देखा जा सकता है। इसलिए सभी शिक्षक साथियों से अपील की गई कि वे इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और सामूहिक निर्णय के साथ म प्र. टेट परीक्षा का आवेदन नहीं भरें।
शिक्षकों ने उठाए महत्वपूर्ण सवाल…
बैठक में शिक्षकों द्वारा यह भी विचार रखे गये। क्या शिक्षक कर्मचारी चयन मंडल के कर्मचारी हैं ? जब कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है, तो क्या संबंधित विभाग द्वारा भी इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश जारी किया गया है? क्या विभागीय आदेश अथवा अनुमति के बिना शिक्षकों को ऐसी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए। क्या संबंधित विभाग ने शिक्षकों को MP TET में शामिल होने के लिए कोई स्पष्ट अनुमति या निर्देश जारी किया है?
- विभाग द्वारा सामान्य प्रशासनिक कार्यों के लिए भी स्पष्ट आदेश जारी किए जाते हैं, तो इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के संबंध में विभागीय आदेश क्यों नहीं जारी किया गया? शिक्षकों ने कहा कि इन सभी प्रश्नों पर प्रत्येक शिक्षक को अपने स्तर पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
एकता बनाए रखने की अपील…
बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। यदि किसी पहल को मजबूत करने में सहयोग नहीं कर सकते तो कम से कम उसे कमजोर नहीं करना चाहिए। सौसर ब्लॉक के शिक्षकों ने प्रदेश के समस्त शिक्षक साथियों से अपील की कि वे पूरे विषय पर विचार करते हुए एकजुट रहें तथा MP TET आवेदन के संबंध में सामूहिक निर्णय का पालन करें। “एकता में ही हमारी शक्ति है। आज नहीं तो कल, हमारा लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होगा, लेकिन इसके लिए आवश्यक है शिक्षक साथियों का विश्वास, सहयोग और एकता।” कार्यक्रम के पश्च्यात नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन जिला पांढुरना के द्वारा शिक्षकों ने शाला प्रांगण मे बेल, नीम, करंज, आदि के पौधे रोपे तथा सभी शिक्षकों को घर व शाला के लिए पौधारोपन के पौधे भेंट किये गये। इस अवसर पर प्रतिक्षा पाटिल, वैशाली धमदर, चौकसे मैडम, निलिमा धोटे, प्रदीप चौधरी, अतुल बोबडे, आशोक वडस्कर , जयसिग धुर्वे आदि शिक्षक उपस्थित थे।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









