स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- बंधान माल गांव के मोक्षधाम तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में रास्ते की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि ग्रामीणों को घुटनेभर कीचड़ के बीच से होकर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए मोक्षधाम तक पहुंचना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मोक्षधाम तक सड़क की समस्या को लेकर सरपंच एवं जनपद पंचायत के जिम्मेदारों के संज्ञान में मामला लाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन के कारण शवयात्रा में शामिल लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है, जब किसी परिवार में मृत्यु हो जाती है। अंतिम यात्रा जैसे संवेदनशील समय में भी परिजनों और ग्रामीणों को खराब रास्ते और कीचड़ से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मोक्षधाम तक जल्द से जल्द पक्का एवं सुगम रास्ता बनवाने की मांग की है।
कब होगी कार्रवाई… जब मामला जिम्मेदारों के संज्ञान में आ चुका है, तो आखिर कार्रवाई कब होगी? क्या ग्रामीणों को हर बारिश में इसी तरह कीचड़ से होकर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा? ग्रामीणों का सवाल—आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और मोक्षधाम तक पक्का रास्ता कब बनेगा?
KBP NEWS.IN … हरिओम रघुवंशी संपर्क:- 9425391823









