स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के जन्मदिन के अवसर पर अमरवाड़ा विधानसभा एवं हर्रई क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यदुवंशी की उपस्थिति में दोनों स्थानों सहित छिंदवाड़ा के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। साथ ही रक्तदान कर सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के तहत विनोद यदुवंशी दोपहर के समय अमरवाड़ा पहुंचे, जहां अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात हर्रई एवं अमरवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कमलनाथ के जन्मदिन पर केक काटा गया। इस दौरान पटाखे और आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाई गईं, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी गई।

जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें विनोद यदुवंशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा और मानवता के कार्यों से जोड़ना सराहनीय पहल है।
इस पूरे आयोजन में अमरवाड़ा एवं हर्रई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों की सहभागिता रही। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और कमलनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823









