घायलों को डायल 112 की मदद से बिछुआ अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी…

स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- छिंदवाड़ा जिले में इन दिनों खूंखार जंगली जानवरों की दहशत से ग्रामीण अंचल के रहवासी परेशान हैं। जहां संतरांचल क्षेत्र में तेंदुए और बाघ की दहशत समाई हुई है, तो वहीं छिंदवाड़ा जिले के चौरई विकासखंड अंतर्गत चांद तहसील में अब भेड़िए का आतंक सामने आया है।

पेंच नेशनल पार्क के कोर एरिया से लगे ग्राम रगड़ा में भेड़िए के हमले से खेत जा रहे पांच ग्रामीण बुरी तरह घायल हुए हैं। गनीमत रही कि हमले में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन पांचो ग्रामीण बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों में एक व्यक्ति और दो महिलाओं सहित दो बच्चे भी शामिल हैं। जिन्हें त्वरित उपचार के लिए डायल 112 की मदद से बिछुआ अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

इधर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब क्षेत्र में भेड़िए की दहशत से ग्रामीण खौफजदा हैं। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और सर्च अभियान शुरू किया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट रहने और सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है।

KBP NEWS.IN
…हरिओम रघुवंशी, चांद

संपादक
MD ज़ाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here