*गोली मारकर फिर धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या…
*मण्डला के बीजाडांडी थाना का मामला…
*जुंआ फड़ संचालन को लेकर भिड़े दो गुट….
स्टेड डेस्क/बिछिया मण्डला – जबलपुर पुलिस की आतंक का पर्याय बन चुके बब्लू पंडा की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार बीजाडांडी थानांतर्गत आने वाले उदयपुरा स्थति दशमेश ढाबा में दो गुटों के बीच जुआ फड़ संचालन को लेकर विवाद के चलते जबलपुर के गोराबाजार क्षेत्र में रहने वाले बिलहरी का दिलीप सिंह उर्फ बब्लू पंडा को पहले गोली मारी गई, जब बब्लू ने उठने का प्रयास किया तो उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
बीजाडांडी थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के अनुसार दशमेश ढाबा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की ख़बर पर मौके पर पहुँचे तो पता चला कि जुंआ फड़ संचालन को लेकर दो गुटों में पहले गोलीबारी हुई, इसी बीच किसी ने बिलहरी क्षेत्र के बदमाश बब्लू पंडा को गोली मार दी। जब बब्लू पंडा ने बेहोशी की हालत मे उठने का प्रयास किया तो उसके गले पर चाकुओं से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया गया । वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे है ।

अपने दोस्त और दास्तां पत्नी उतारा था मौत के घाट…
दिलीप सींग के ऊपर जबलपुर में हत्या , लूटपाट , फिरौती और अपनी दासता पत्नी सहित अपने दोस्त की हत्या जैसे कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है । गौरतलब है कि कुख्यात बदमाश बब्लू पंडा ने गोराबाजार क्षेत्र में 16 मार्च 2015 को अपनी पत्नी मंजू सोधे उम्र 40 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या करके फरार हुए बब्लू पंडा ने 4 मई 2015 को अपने साथी संजय रजक का बरेला क्षेत्र से अपहरण किया और गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद संजय की लाश को उमरिया कटनी के जंगल में फेंक दिया था।
बिछिया से राकेश पटेल की रिपोर्ट








