{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- सौंसर के मंगेश यादव के आईपीएल में चयनित होने के उपरांत अब जिले के चार खिलाड़ी सिविल सेवा नेशनल क्रिकेट स्पर्धा में शामिल होंगें। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर सिविल सेवा खेल स्पर्धाओं की इस महीने से शुरूआत हो रही है।

नेशनल टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की टीमो का चयन किया गया है। इसमें क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मप्र की टीम का भी चयन किया गया है, जिसमें छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 4 क्रिकेट खिलाड़ि‌यों को शामिल
किया गया है।

इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत अबूजर खान एवं आदर्श खरे, कृषि विभाग में कार्यरत विनीत खरे और सांवरी उमा विद्यालय के पवन गोनेकर प्रदेश की टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगें। गत 5 फरवरी को भोपाल से टीम की घोषणा की गई है। सभी खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली इस स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करेंगें। अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट की राष्ट्रीय स्पर्धा 17 से 26 फरवरी तक आयोजित होगी।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    19 − seven =