स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे, अति. पुलिस अधी. आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती कल्याणी वरकड़े, थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के द्वारा लूट, डकैती एवं जघन्य अपराध के आरोपियो की दस्तयाबी के लिये पूर्व से निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में 04/02/2026 को प्रार्थी मुकेश पिता दयाराम दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मढई थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29/01/26 को बस से छिंदवाड़ा से करेली अपनी बुआ के घर जा रहा था जो बस मे स्लीपर सीट न मिलने के कारण सिंगोड़ी बायपास में उतर गया, जहाँ इसे सिंगोड़ी के अर्जुन बुनकर एवं आकाश वर्मा मिले जिन्होने बहला फुसलाकर विशाल ढाबा सिंगोड़ी लेकर गए… जहाँ इसे खाना खिलाया, खाने के पैसे मुकेश दुबे दे रहा था जो पैसे देते समय अर्जुन और आकाश को मुकेश के पैसो की गड्डी देखकर लालच आ गया और मुकेश दुबे को अमरवाड़ा छोड़ने के बहाने से पिंडरई डबीर एवं खामीहीरा के मध्य रोड पर मोटरसायकल से ले जाकर मुकेश दुबे को मारपीट कर उसके पास रखे 25,000/-नगद रूपये, एक सोनाटा कंपनी की घड़ी एवं कैंपस कंपनी के जूते लूट कर अपनी पल्सर मोटरसायकल से फरार हो गए। प्रार्थी मुकेश दुबे की रिपोर्ट पर अप. क्रं. 54/2026 धारा- 309 (6) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण लूट से संबंधित गंभीर अपराध होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तत्परतापूर्वक आरोपियो की दस्तयाबी के लिये निर्देशित किया गया।
मुखबिर तंत्र सक्रिय कर एवं सायबर सेल की मदद से प्रकरण के आरोपी अर्जुन बुनकर एवं आकाश वर्मा को भुमका घाटी अमरवाड़ा मे होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करने पर प्रार्थी मुकेश दुबे से लूटे हुए 25,000/- रूपये, एक सोनाटा कंपनी की घड़ी एवं कैंपस कंपनी के जूते तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रं MP-28-ZE-2499 जप्त किया गया। आरोपी अर्जुन बुनकर एवं आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया गया हैं। जिन्हें न्यायालय अमरवाड़ा मे पेश किया जाता है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…
आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सिंगोडी उप निरी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, प्र. आर. इंद्रजीत, आर. पीयुष, आर सूरज एवं आर गुरमुख, आर. उमाशंकर, आर. लक्ष्मी, म.आर. दिव्या, सैनिक शिवशंकर सायबर सेल प्रआर, नितिन सिंह, आर. आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823







