स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा में एक बार फिर जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर को रंगे हाथों पकड़ा है। अबकी बार छिंदवाड़ा के सीएमएचओ ऑफिस में लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सीएमओ ऑफिस के ऑपरेटर को रंगे हाथों पकड़ा है।

जानकारी देते हुए लोकायुक्त के इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह नरवरिया ने बताया कि सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ ऑपरेटर आरोपी जितेंद्र सिंह यदुवंशी द्वारा पीड़ित नर्स, जो कि रोहना अस्पताल में पदस्थ हैं बीते लंबे समय से किडनी की मैरिज होने के चलते अपना स्थानांतरण करवाना चाह रही थी, जिसके लिए उन्होंने कलेक्टर जनसुनवाई में भी आवेदन किया था, कलेक्टर ने सीएमएचओ को मुखाग्र रूप से नर्स के स्थानांतरण के लिए बोला था… लेकिन उसके बाद पीड़ित नर्स पुष्पा बड़कडे से ₹50000 की मांग आरोपी जितेंद्र सिंह यदुवंशी द्वारा की जा रही थी। पीड़ित नर्स पुष्पा बर्थडे ने कहा कि 50000 ज्यादा होते हैं ₹20000 में स्थानांतरण कर दीजिए..? लेकिन आरोपी नहीं माना कहा कि सीएमएचओ साहब नहीं मानेंगे…? ₹50000 एक मुफ्त देना होगा! जिसके बाद पीड़ित ने लोकायुक्त जबलपुर में गत 21 तारीख को शिकायत की और आज लोकायुक्त की टीम ने आरोपी ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी को रंगे हाथों ₹50000 लेते हुए पड़ा है समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी…
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823







