स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/ चांद – जब से चांद थाना में प्रशिक्षु DSP ललित वैरागी का आगमन हुआ, तब से थाना क्षेत्र की तस्वीर और तक़दीर-दोनों बदलती नज़र आई। वर्षों से चली आ रही बेवजह फर्जी मामलों की परंपरा पर विराम लगा, वहीं जुआ, सट्टा, रेत माफिया और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्त नकेल कसी गई। महज़ तीन महीने के अल्प कार्यकाल में डीएसपी वैरागी ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि नीयत साफ़ हो और नेतृत्व मज़बूत, तो बदलाव असंभव नहीं।
बड़े-बड़े आपराधिक मामलों को चुटकियों में सुलझाना उनकी कार्यशैली की पहचान बन गई। माफियाओं में भय और आम जनता में विश्वास-दोनों एक साथ स्थापित हुए। आज 31 जनवरी को उनके स्थानांतरण पर चांद थाना परिसर में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे अधिकारी बहुत कम होते हैं, जो अपने काम से केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि पूरे थाना की आत्मा बदल देते हैं। प्रशिक्षु डीएसपी ललित वैरागी ने केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं किया, बल्कि थाना परिसर को दुल्हन की तरह सुसज्जित कर दिया। आज थाना में साफ-सुथरा, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण साफ दिखाई देता है। जो आमजन के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुका है। जाते-जाते उन्होंने थाना को एक ऐसी विरासत दी है, जो आने वाले समय तक याद की जाएगी। क्षेत्र उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, निर्भीक और जन-हितैषी अधिकारी के रूप में हमेशा याद रखेगा।
KBP NEWS.IN
हरिओम रघुवंशी, चांद
संपर्क – 9425391823








