स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – हर साल की तरह इस साल भी पैगंबर मोहम्मद साहब के प्यारे नवासे हज़रत हुसैन रजि अल्लाह ताअला अन्हो का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा के विभिन्न क्षेत्र में आयोजन किए गए। जिसमें विशेष फातिहा और लंगर- ए – आम का आयोजन हुआ।
जानकारी देते हुए आयोजन रज्जू भाई ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष में आल- ए – रसूल, औलाद – ए – अली, हजरत हुसैन रजी अल्लाह ताअला अन्हो का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर करबला चौक, भैया जी की दरगाह और आजाद चौक सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन किए गए। श्रृंखला में आजाद चौक के पास चार मंजिला केक काटा गया और दुआओं के बाद भव्य लंगर और शरबत बांटा गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने लंगर खाया। अवसर पर आयोजन रज्जू भाई, राजू भाई, शाहिद बाबा, जुनैद मौलाना, आशिफ भाई सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








