स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- बीती 01 दिसंबर को प्रार्थी शेरसिंह पिता फागुलाल राठौर निवासी ग्राम कहुआ ने थाना अमरवाड़ा में रिपोर्ट कराया कि प्रार्थी की लड़की दिनांक 28/11/25 को घर से बिना बताए चली गई है, जिसका कोई पता नहीं चल रहा है जिस पर अमरवाड़ा में गुम इंसान क्र.160/25 दर्ज किया गया ।

मामले में गुमशुदा का कोई भी सुराग न लगने व परिजनों द्वारा अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करने पर छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी अमरवाड़ा श्रीमती कल्याणी वरकडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेंद्र धुर्वे द्वारा घटना को स्वयं संज्ञान लेते हुए मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए विशेष टीम गठित कर गुमशुदा की तलाश के दौरान गठित पुलिस टीम ने सूक्ष्मता से जांच करते हुए गुमशुदा की तलाश करते हुए चंडीगढ़ पहुंची, जो चंडीगढ़ में गुमशुदा की तलाश पातासाजी की गई, गुमशुदा को थाना 31 सेक्टर अंतर्गत फैदा स्लम एरिया में सकुशल दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इनकी रही ख़ास भूमिका…
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, प्र.आर. जय सिंह, करण रघुवंशी एवं म.आर. अंजली थाना अमरवाड़ा की महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण भूमिका रही।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391833

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    nineteen − 10 =