स्टेट डेस्क छिन्दवाड़ा/चांद – छिंदवाड़ा के चांद नगर परिषद ने आज एक ऐसी बर्बरता का उदाहरण दिया, जिसमें गरीबों के बरसों पुराने आशियानों पर बुलडोजर चला दिया गया… जिन गरीबों को अपने झोपड़ीनुमा मकान तैयार करने में बरसों लग गए- उन्हीं आसियानों को जमीदोज़ करने में नगर परिषद को घंटों भी नहीं लगे और एक छोटासा मोहल्ला मैदान में तब्दील हो गया… मामला चांद नगर परिषद के वार्ड नंबर दो हरनाखेड़ी का है जहां लगभग 10 साल से ज्यादा समय से निवास कर रहे लोगों के मकान आज बिना किसी पूर्व सूचना और बिना किसी नोटिस ढहा दिए गए।
जानकारी के अनुसार चांद नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 हरनाखेड़ी में सरकारी जमीन पर लगभग 10 कच्चे झोपड़ीनुमा मकान थे। जिन्हें आज नगर परिषद ने तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के पहले नगर परिषद ने कोई पूर्व सूचना और कोई नोटिस मकान मालिकों को नहीं दिया। इधर पीड़ितों की माने तो वे लोग बीते 10 साल से ज्यादा समय से उक्त जगह पर झोपड़ीनुमा मकान बनाकर निवास कर रहे थे। वे लोग नगर परिषद में बाकायदा टैक्स भी चुका रहे थे, जिसकी बाकायदा रसीद भी लोगों के पास है। लेकिन उन पर बगैर किसी सूचना और नोटिस के यह कार्रवाई कर दी गई। जिसमें गरीब निवासियों का काफी नुकसान हुआ…? वह बताते हैं कि परिषद ने यहां के हरे भरे पेड़ भी नहीं छोड़े, उन्हें भी जेसीबी के माध्यम से हटा दिया गया।
हालांकि जिस जमीन पर यह लोग निवास कर रहे थे वह सरकारी जमीन है और यहां पर अतिक्रमण के रूप में मकान बना कर निवास कर रहे थे जिस पर नगर परिषद ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में चांद नगर परिषद के सीएमओ से संपर्क साधा गया लेकिन संपर्क न होने के चलते परिषद का अभिमत नहीं लिया जा सका है। वहीं दूसरी ओर प्रभावित लोगों के सामने अब इस भरी ठंड में सर छुपाने की समस्या खड़ी हो गई है।
KBP NEWS.IN
… हरिओम रघुवंशी, चांद*
संपर्क – 9425391823








