स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्म दिन आम लोगों ने अपने-अपने तरीके से हर्षोल्लास से मनाया। जिले के शिक्षकों ने इस मौके पर अपनी भागीदारी करते हुए कामगार कर्मचारी कांग्रेस को, मजदूरों के बच्चों में वितरित करने के लिए कापी-पेन दिए। जिन्हें इंदिराजी की जयंती के मौके पर इंदिरा पथ पर मजदूरों के बच्चों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, लवकेश यादव, श्रीधरम पहाड़े, रोमी यादव, भगत उईके, राजू यादव, अकरम खान, सलमान खान के हाथों वितरित किए गए।
जानकारी देते हुए कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि जिले के शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमनलाथ के जन्मदिन पर 300 से अधिक कापी-पेन आपस में एकत्रित किए और कामगार कर्मचारी कांग्रेस को कामगारों के बच्चों के बीच वितरित करने के लिए दिए। इसके पीछे शिक्षकों का विचार था कि सरकारी स्कूलों में मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं, सरकार शिक्षा का केंद्रीकरण करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि सीएम राईज ऐसी योजना है, जो हजारों स्कूलों का अस्तित्व समाप्त कर देगी। जिले के तीन हजार से अधिक स्कूल बंद या बंद जैसी स्थिति में पहुंच जाएंगे। जिसका असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा, कापी-पैन देकर शिक्षकों ने शिक्षक-कामगार एकता बनाने की ओर हाथ बढ़ाया है कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने इसे स्वीकार करते हुए स्कूलों को बचाने एवं बच्चों को पढऩे के लिए प्रेरित करने का काम शिक्षक एवं कामगार कर्मचारी कांग्रेस मिलकर करेंगे।
बच्चों को कापी-पैन वितरित करने के मौके पर वासुदेव शर्मा ने कहा कि भारत रत्न इंदिराजी की जयंती पर कापी-पैन वितरित करने का बड़ा महत्व है, इंदिराजी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम में शिक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए शिक्षा को मौलिक अधिकार में शामिल किया था। कमलनाथ ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम पर जिले में अक्षरश: लागू कराया। जिसके कारण ही छिंदवाड़ा में 4,500 से अधिक सरकारी स्कूल खुले, जहां समाज के हर वर्ग ने शिक्षा हासिल की। वह शिक्षित हुए और नौकरियों में पहुंचे। इसीलिए इंदिरा जयंती पर बच्चों को कापी-पेन वितरित कर उन्हें इंदिराजी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

डिजिटल न्यूज़ चैनल KBP NEWS को प्रदेश के सभी जिलों एवं तहसील में संवाददाता की आवश्यकता है संपर्क करें-9425391823, 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    seventeen − nine =