स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- भारतीय संविधान दिवस पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न आयोजन हुए, जिसमें कई समाजसेवी संस्थाएं और संविधान रक्षा से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं ने तरह तरह से संविधान दिवस को मनाया। इस श्रंखला में मानव अधिकार मिशन की टीम सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा में पहुंची, जहां उन्होंने शांति सुरक्षा सद्भाव के लिए रात दिन काम करने वाले पुलिस के अधिकारियों का सम्मान किया।

जानकारी देते हुए मानव अधिकार मिशन के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर असलम ने बताया कि भारतीय संविधान दिवस 2021 के उपलक्ष्य में मानव अधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सग़ीर के आदेशानुसार हमारी टीम सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा पहुंची थी, जहां कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत,और महिला थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार मिशन सभी पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ असलम, शैलेन्द्र उज्वने, जिला महासचिव मोहम्मद नसीम पाशा, जिला कार्यक्रम सचिव सैय्यद ऐजाज़ अली मौजूद रहे।
डिजिटल न्यूज़ KBP NEWS मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में संवाददाता हेतु संपर्क करें- 9425391823, 7869490823








