स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- शादी विवाह जैसे आयोजन पर किए जाने वाले अनाप शनाप खर्चे और जबरन के दिखावे से बचने सामूहिक विवाह और इज्तमाई निकाह एक अच्छी सामाजिक पहल कही जा सकती है।

इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा इज्तमाई निकाह (सामूहिक विवाह) का आयोजन किया गया। मंगलवार को राज टाकीज के पास ईद मिलादुन्नबी ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू बतौर मुख्य अतिथि अतिथि शरीक हुए। अल्प संख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में 9 जोड़ों के निकाह कराए गए। नव युगलों को भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा की ओर से जीवन उपयोगी सामग्री और जेवर कपड़े सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप दिए गए। वही भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने नवयुगलों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से उपहार प्रदान किए।

कार्यक्रम में इज्तमाई निकाह कमेटी के सदर मुईन उद्दीन, पूर्व अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा मो राशिद, जफर खान, मो शाहिद, पूर्व पार्षद नौशाद उद्दीन, मोर्चे के नगर अध्यक्ष समीर उद्दीन चानू, नोमान उद्दीन, सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के जिलों एवं तहसीलों में संवाददाता के लिए संपर्क करें- 9425391823, 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eleven + three =