*पूरे कोरोना काल में घर बैठकर ट्वीट कर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमलनाथ- नरोत्तम मिश्रा*

*प्रदेश में होमगार्ड SDERF के जवानों  को मिलेगा निशुल्क नाश्ता का प्रावधान  कराया जायेगा*

भोपाल:  कांग्रेस सिर्फ ट्वीट तक सिमट गई है। देश इनकी राजनीति को समझ चुका है इसलिए पार्टी का यह हश्र हो रहा है। पार्टी नेता कमल नाथ, उन्होंने पूरे कोरोना काल में घर बैठकर ट्वीट कर सियासी रोटियां सेंक रहे थे  और आज अगर सवाल वो उठा रहे है तो उनको पहले ज़रा जमीनी हकीकत का भी पता कर लेना चाहिए।

हाल ही में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सभी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों को पचास प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर कहीं कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए पालकों की सहमति अनिवार्य है। यदि वे सहमति देते हैं तो ही वे स्कूल जाएंगे। आनलाइन क्लास लगातार चलती रहेगी।

*प्रदेश में होमगार्ड SDERF के जवानों  को मिलेगा निशुल्क नाश्ता*
इसी के साथ साथ ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में नियुक्त  होमगार्ड और SDERF के जवानों को अब ड्यूटी के दौरान निशुल्क नाश्ता और भोजन  की व्यवस्था कराई जाएगी | मानवीय आधार पर लिए गए इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए बजट में ₹25-25 लाख की राशि का प्रावधान किया जा रहा है।

डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है सम्पर्क करें- 9425391823, 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fourteen + twelve =