BREAKING NEWS; मध्य प्रदेश में अब ऑनलाइन होगी परीक्षाएं- सीएम शिवराज ने दिए निर्देश…

स्‍टेड डेस्‍क/ भोपाल- मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलो को देखते हुए सीएम शिवराज ने बड़ा फैसला किया है। अब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं MP College 2021ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन ही होंगी। सीएम शिवराज ने स्टूडेंट्स की समस्याओं को ध्यान में रखकर यह फैसला किया है। इस बारे में सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया कू कर जानकारी भी दी है उन्होंने लिखा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और सफलता प्राप्त करें, मेरी शुभकामनाएं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि कुछ दिनों पहले छात्रों ने ऑफलाइन एग्जाम को लेकर विरोध शुरू किया था। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को कुलपति के ऑफिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। छात्रों की मांग थी कि एग्जाम ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन ही लिए जाए। वहीं अब विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीएम ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करवाने का फैसला किया है।

डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है सम्पर्क करें- 9425391823, 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eleven + three =