स्टेड डेस्क/भोपाल- हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस बिपिन रावत के साथ शहीद होने वालों में एक मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील के धामंदा गांव के निवासी जवान जितेंद्र कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया।
बताया जाता है किसान परिवार के बेटे जितेन्द्र के एनसीसी में रहते ही देश सेवा की तमन्ना थी और इसी माद्दे से सेना में गए। सेना में नायक के पद पर पदस्थ जितेंद्र, बिपिन रावत के पीएसओ थे। वे गांव में भी खासे लोकप्रिय थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आधिकारिक पुष्टि होने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर उसको श्रद्धांजलि देने वालों ने पोस्ट वायरल कर दी।
आधिकारिक पुष्टि होने के बाद शाम करीब 7.30 बजे ग्राम में पुलिस बल के साथ एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवार के लोगों से चर्चा की और गांव में बल तैनात किया। जितेंद्र के पिता शिवराज वर्मा ने बताया कि जितेंद्र का एक साल का बेटा है। सूचना मिलने के बाद से ही उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार पार्थिव देह गुरुवार दोपहर तक लाई जा सकती है।
डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है सम्पर्क करें- 9425391823, 7869490823








