“स्पीड़ का क़हर” दो वाहनों की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत…

स्टेड डेस्क/बिछिया-मण्डला जिले के बिछिया ब्लॉक अंतर्गत मोतीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 मनोहरी में ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मोती नाला थाने को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी अमृता तिग्गा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर, शव वरामत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक मंडला की ओर से रायपुर जा रही था और कार रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा थी, जिसकी मनोहरी के पास आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार चारों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। म्रतक सभी छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

KBP NEWS बिछिया से सहयोगी राकेश पटेल की रिपोर्ट

डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS MP/CG को प्रदेश के सभी जिलों एवं तहसीलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें-9425391823, 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    4 × three =