*सांसद विवेक बंटी साहू को विजय झांझरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन*
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – सकल जैन समाज छिंदवाड़ा के प्रतिनिधी मण्डल ने शुक्रवार 21 जून को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित सांसद विवेक साहू से उनके कार्यालय में मुलाकात कर 14623 / 14624 पातालकोट एक्सप्रेस का स्टापेज सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र सोनागिरजी में शुरू करने की मांग की है।
जिसमे बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे। जैन समाज द्वारा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को लोकप्रिय सासंद श्री साहू के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन सोनगिरजी को आत्मसाधना और कल्याण के साथ श्रद्धा और आस्था का बड़ा केंद्र बताया, उक्त ट्रेन के सोनागिरजी स्टेशन को क्रास करने के समय को तीर्थ यात्रियों के अनुकूल बताते हुए इससे बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद , सीहोर, भोपाल, रायसेन,विदिशा जिले सहित इसके आसपास के क्षेत्र के जैन बंधुओ को इसका धर्म लाभ मिलने के साथ साथ, रेलवे को राजस्व में वृद्धि होने की बात कही।
सांसद श्री साहू ने बड़ी संख्या में उपस्थित सभी जैन धर्मावलंबियों को उनके जैन समाज के बंधुओं के साथ ही अपने गहन आत्मीय संबंधों का जिक्र करते हुए यह आश्वासन दिया, कि मैं व्यक्तिगत तौर पर रेलमंत्री से मिलकर इस कार्य को करवाने का पूरा प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर सकल जैन समाज की सभी संस्थाओं और घटकों के पदाधिकारी राजेंद्र पाटोदी, सुभाष जैन, प्रमोद पाटनी, अभय जैन, अशोक वैद्य, शैलेंद्र जैन, चंदू जैन, प्रमोद रावका, पंकज पाटनी , एल सी जैन, जितेंद्र वैद्य, आलोक जैन, डॉ लुहाड़िया, राजेश पाटनी, राजेंद्र बाकलीवाल, सहित बड़ी संख्या में साधर्मी महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








