इन दोनों छिंदवाड़ा वन व्रत में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है..? लगातार वन संपदा का दोहन किया जा रहा है और चिंता की बात यह है कि जिन्हें वन संपदा की रक्षा की जिम्मेदारी मिली हुई है वही रिश्वत लेकर अवैध उत्खनन और कटाई करा रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक कड़वी सच्चाई है जिसका जीता जागता उदाहरण आज सामने आया है। छिंदवाड़ा वन व्रत अंतर्गत वन विभाग की चौरई रेंज में पदस्थ एक वनपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वनपाल अवैध तस्करों से रिश्वत के नोट ले रहा है, पैसे कम होने पर मुंह से मांग कर रिश्वत की राशि बढ़ा रहा है। शर्मनाक है…मगर सच्चाई यही है। छिंदवाड़ा वन विभाग में इस तरह के मामले लगातार आम होते जा रहे हैं।
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा के पूर्व वन मंडल अंतर्गत चौरई रेंज के साख सर्किल के ओरिया बीट में पदस्थ वनपाल प्रदीप शुक्ला का रिश्वत लेते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला वन क्षेत्र में हो रही अवैध रेत तस्करी और कटाई से जुड़ा हुआ है। वीडियो में बाकायदा चार ट्रॉली और दो डंपर रेत निकाल ले चुके होने की बात हो रही है, साथ ही इतना अवैध उत्खनन होने पर रिश्वत की रकम कम होने की भी बात की जा रही है।
बहरहाल मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया है। प्रभारी डीएफओ पूर्व वन मंडल अमित निकम का कहना है कि “आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है मेरे द्वारा एसडीओ को बोल दिया गया है शीघ्र ही कार्यवाही की जावेगी”। वहीं इस संबंध में वनपाल प्रदीप शुक्ला कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
हालांकि आला अधिकारियों के मुताबिक कल वनपाल पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर जिनके कांधों पर वनों की रक्षा की जिम्मेदारी है वही इसका सौदा कर रहे हैं, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा…? सूत्रों की माने तो यह एक चैन के रूप में काम करते हैं और रिश्वत का पैसा आगे तक जाता है..! बहरहाल यह तो जांच का विषय है लेकिन इस तरह के मामले उजागर होना शर्मनाक है..?
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








