स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – 29 जून को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा की विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में विधानसभा के सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव दोपहर 12 बजे सिंगोड़ी पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के उपरांत वे समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 2 बजे हर्रई पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। प्रबुद्धजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे।

भाजपा सिंगोड़ी मंडल अंतर्गत ग्राम सिंगोड़ी के हाई स्कूल ग्राउंड एवं हर्रई मंडल के हर्रई नगर स्थित राज महल प्रांगण में 29 जून को आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, सिंगोड़ी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार, अंकित जैन, हर्रई मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, भाजपा नेता दिन्शु यादव, समेत पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    19 − 10 =