स्टेट डेस्क – छिंदवाड़ा निवासी और 21 वीं बटालियन के सेनानी अजय निर्मलकर के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 108 किलो सोना पकड़ा गया है।
21वीं बटालियन, भारत- तिब्बत सीमा पुलिस बल के सामरिक मुख्यालय कोयूल से दीपक भट्ट के नेतृत्व में 21 जवानों का दल मिशन पर था। 9 जुलाई को सुबह लम्बी दूरी की गश्त अपने मिशन में नर्चुला टॉप से आगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर जा रहे थे तो उन्हें दोपहर के लगभग 1.20 बजे के आस-पास अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 01 किमी पहले दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिन्हें पहचान के लिये पास बुलाने पर वे सीमा की ओर भागने लगे। गश्ती दल द्वारा उनका पीछा करके पकड़ा गया। उनके कैम्प की तलाशी लेने पर 108 किलो सोना, चीन के खाद्य पदार्थ और कई अन्य सामान बरामद हुआ। लम्बी दूरी की गश्त के पार्टी लीडर द्वारा इसकी सूचना अजय निर्मलकर, सेनानी, 21वीं बटालियन को दी गयी जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।
KBP NEWS.IN








