स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 07/06/24 को सूचनाकर्ता सलीम बी पति शेख आमीन मंसूरी उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्र.01 चौरई ने रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 06/07/24 के शाम करीब 7.00 बजे पति एवं बच्चे घर पर थे तभी मेरा लड़का राजा उर्फ साहिब मंसूरी अपने मोबाईल पर बात करते – करते घर से निकलकर चला गया और रात 09.30 बजे लड़का राजा उर्फ साहिब घर वापस नही आया तो मैने अपने छोटे लडका अनीस से बोली कि राजा उर्फ साहिब अभी तक घर वापस नही आया उसे फोन लगाकर पूछो कहा है तो मेरा छोटा लड़का अनीस ने राजा के मोबाईल में फोन लगाया तो उसका मोबाईल नंबर बंद बता रहा है तब मैं, मेरे पति शेख आमीन,लड़की आयशा,अंजुम सभी लोग बाहर निकले और आसपास रेलवे पटरी तरफ देखने लगे मैं, मेरा छोटा लड़का,लड़की नया मकान तरफ गये थे देखे कि सैप्टिक टैंक के पास खून पडा हुआ है वही राजा की चप्पल पडी है, सैप्टिक टेंक के अंदर देखे तो राजा उर्फ साहिब औंधा पडा हुआ है जो मैं जोर से चिल्लाने लगी तब मेरे पति शेख आमीन आ गये और टैंक के अंदर से राजा को बाहर निकाले तब आसपास के और भी लोग आ गये थे । मृतक राजा उर्फ साहिब पिता आमीन मंसूरी उम्र 21वर्ष को दांहिने कान के ऊपर गहरी चोट, सिर में दांहिने तरफ,भौंह में कटा हुआ,दांहिने गाल में चोट, दांहिने जबडे में चोट के निशान है जिसे किसी ठोस वस्तु से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की गयी है, सूचनाकर्ता सलीम बी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतक के शव की जांच पंचनामा कार्यवाही, पी.एम. कराया गया । मृतक का शव संदिग्ध अवस्था में पाये जाने भौतिक साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 574/24 धारा 103(1), 238 B.N.S. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

घटना क्रम :- राजेश उर्फ राजा धुर्वे (आरोपी) से मृतक राजा उर्फ साहिब मंसूरी का चरित्र शंका को लेकर विवाद था, इसी बात को लेकर मृतक राजा उर्फ साहिब मंसूरी और राजेश उर्फ राजा धुर्वे के साथ पूर्व में दोनों के बीच लडाई झगडा मारपीट तथा विवाद हुआ था । इसी बात की रंजिश रखते हुए राजेश उर्फ राजा धुर्वे ने दोस्त अंकित मरकाम ने दिनांक 06/07/24 को प्लान बनाया कि राजा उर्फ साहिब को मारना है जो दोनो छिंदवाडा रहकर मजदूरी करते है दिनांक 06/07/24 को अंकित मरकाम की मोटर साईकिल से छिंदवाडा से चौरई आये और इशमायरा सिटी से होते हुये चंदनवाडा रेलवे ट्रेक के पास मोटर साईकिल खडे कर पटरी से होते हुये मृतक राजा उर्फ साहिब के घर आकर छुप गये और मृतक राजा उर्फ साहिब के आने का इंतजार करते रहे कुछ देर बाद मृतक राजा उर्फ साहिब अपने नये घर तरफ आया और बैठ कर मोबाईल चलाने लगा जो राजेश उर्फ राजा धुर्वे ने राड से पीछे से एकदम से सिर के दांहिने तरफ मार दिया जिससे मृतक राजा उर्फ साहिब गिर गया और अंकित मरकाम ने भी लोहे के पाईप से मारा और दोनो लोगो ने मृत अवस्था में राजा उर्फ साहिब को सैप्टिक टैंक के अंदर डाल कर ऊपर से लकड़ी का पल्ला ढाक दिये थे और जिस राड एवं लोहे के पाईप से मारा था उसे चंदनवाडा रोड नाले के पास झाडी में फैंक दिये थे और मृतक का मोबाईल राजेश उर्फ राजा धुर्वे अपने साथ लेकर घर चला गया था और घर के पीछे तालाब में फैक दिया था जिसे बरामद किया गया है प्रकरण में दोनो आलाजर्जर राड एवं पाईप, मोटर साईकिल एवं घटनावक्त पहने हुये कपडे जो आरोपीगणो ने छुपा दिये थे जप्त किया गया । प्रकरण में दोनो आरोपी राजेश उर्फ राजा धुर्वे एंव अंकित मरकाम को गिरफ्तार कर मानीनय न्यायालय पेश किया जाकर न्‍यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

जप्त संपत्तिः-

1. मोटर साईकिल क्रमांक MP28 ZD 3912
2. लोहे की एक राड एवं एक पाईप
3. घटना वक्त पहने हुये कपडे
4. मृतक एवं आरोपी के मोबाईल – 03

गिर.आरोपी:-

01. राजेश उर्फ राजा पिता शिवप्रसाद धुर्वे उम्र 25 साल,
02. अंकित पिता महेश मरकाम उम्र 20 साल,
दोनों निवासी सीताझिर थाना चौरई जिला छिंदवाडा

महत्वपूर्ण भूमिका :– थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर, उ.नि.लता मेश्राम, सावित्री बघेल, महेन्द्र भगत, जितेन्द्र यादव, रंजीत धुर्वे, सउनि शेख असगर अली, सुशील त्रिपाठी, शैलेष ठाकुर, हिरैशी नागेश्वर, आर सतीश बघेल, योगेश मालवी, राजू भारती, कन्हैया सनोडिया एवं सायबर सेल आरक्षक आदित्य रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश – पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा मृतक की मृत्यु के सबंध विशेष दिशा निर्देश में सघनता से जांच कर उक्त अंधे हत्याकांड का खुलासा करने हेतु अनु.अधि. (पुलिस) चौरई सौरव तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी चौरई दिलीप पंचेश्वर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, थाना स्तर पर 04 अलग-अलग टीम गठित कर सायबर सेल की मदद से अंधे हत्या का खुलासा किया गया ।

KBP NEWS.IN
…मनोज साहू

संपर्क:- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    13 − 2 =