स्टेट डेस्क – सागर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा ने प्रांत अध्यक्ष ओ पी बुधौलिया के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम आज ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें जिलाध्यक्ष आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में
बरसते पानी में भीगते हुए पेंशनर्स कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

सभी पेंशनर्स पहलवान बाबा मंदिर में एकत्रित हुए एवं श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की। प्रवक्ता नर बहादुर राजपूत ने बताया सागर जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने ज्ञापन का वचन किया। केंद्र के समान शेष 4% महंगाई भत्ता के आदेश तत्काल प्रसारित करने, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की धारा 49 विलोपित करने या स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने 20% का लाभ देने, 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत कर्मचारियों अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आदेश के क्रम में बिना न्यायालय जाए एक वेतन वृद्धि देने, केंद्र के समान पेंशनर्स नियमों में आश्रित अविवाहित बेटी या विवाहित विधवा विकलांग को आजीवन पेंशन, परिवार पेंशन देने, छठ में एवं साथ में वेतनमान का एरियाज भुगतान करने, आदिम जाति कल्याण विभाग के सेवानिवृत शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से समस्त सेवानिवृत्ति जैसी मांगें रखी गई हैं।

पेंशनर समाज के पदाधिकारी के के तिवारी, संभागीय अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद पाराशर, परिवहन जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, s n गिरी कोहली, मुन्ना शर्मा, महेश मिश्रा, d s तिवारी, कर्रापुर अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह राजपूत, मुन्ना चौरसिया आदि शामिल थे आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    seven + 1 =