स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – कलेक्टर परिसर जनसुनवाई में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। जिसे देखकर लोग सकते में आ गए। दरअसल जिला छिंदवाड़ा की तहसील चौरई के ग्राम देवरी कला में पीड़ित जनसुनवाई में कलेक्टर से मदद की गौहर लगाने पहुंचा।

पीड़ित की वेशभूषा से लोग अचंभित हो गए और कलेक्टर परिसर में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भी वेशभूषा देखकर आश्चर्यचकित हो गए। जब पीड़ित व्यक्ति के बारे में पतासाजी की गई तो पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार निकला। जिसके हाथ पैर पर हथकड़ी बंधी हुई थी और कमर पर मोटा रस्सा बंधा हुआ था। खींचने के लिए पीड़ित व्यक्ति के घर वालों ने इसलिए ऐसे बांधा था कि ये किसी पर हमला न करे।

गौरतलब है कि बाबूलाल वर्मा कलेक्टर कार्यालय आर्थिक सहायता की मांग को लेकर पहुंचा था इसके बाद उसकी सहायता करने का आश्वासन जनसुनवाई में दिया गया।

KBP NEWS.IN
… जीशान शेख़

संपर्क – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    16 + 1 =