जिले की 3 लाख 98 हजार 967 लाड़ली बहनों के खातों में 47 करोड़ 93 लाख 23 हजार 350 रुपये की राशि अंतरित

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 01 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिली 44 करोड़ रूपए से अधिक की पेंशन राशि

कलेक्टर कार्यालय के सभागृह से वीसी के माध्यम से जुड़ी लाड़ली बहनें

स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा – मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की 16वीं मासिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर कुल 1574 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से छिंदवाड़ा जिले की 3 लाख 98 हजार 967 लाड़ली बहनों के खातों में 47 करोड़ 93 लाख 23 हजार 350 रुपये की राशि अंतरित हुई। साथ ही सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अंतर्गत जिले के 01 लाख 40 हजार 271 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में कुल 44 करोड़ 35 लाख 19 हजार रुपये की पेंशन राशि का भी अंतरण हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में भी किया गया था।

जिला स्तर पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के सभागृह से अपर कलेक्टर के.सी.बोपचे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डॉ.मोनिका बिसेन, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग पी.राजोदिया, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और जिले की लाड़ली बहनें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × four =