स्टेट डेस्क/ सागर – मध्य प्रदेश साहित्य साधना मंच सीहोर एवं जन परिषद सीहोर के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं हिंदी साहित्य सम्मान समारोह 2024 का श्री गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के साथ उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला सीहोर, भोपाल के सभागार में संस्था के संस्थापक सुरेश जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष अशोक व्यग्र भोपाल, डॉक्टर अनीश खान, समाजसेवी सूरज मारण ल, राजकुमारी चौकसे, सुदामा दुबे के मार्गदर्शन में 14 प्रान्तों से पधारे 132 साहित्यकारों ने साहित्य के कवि कुंभ में हिंदी का गुणगान, गरिमा से आओतप्रोत हास्य व्यंग छन्द सुनाकर एक दिवसीय कवि सम्मेलन को सफल बनाया। इसी तत्वाधान में सागर के वरिष्ठ साहित्यकार भारत गौरव सम्मान एवं राष्ट्रीय गोवर्धन दास मेहता शिखर सम्मान प्राप्त हजारों बालसभाओं के प्रणेता प्रवर्तक शिक्षाविद आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने श्री कृष्ण एवम राधा जी के सवैया छंद एवं गीत सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध किया। उन्हें काव्य पाठ उपरांत सरस्वती साहित्य रत्न राष्ट्रीय सम्मान 2024 के तहत अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल, पुष्पमाला भेंट कर डॉ हरिसिंह गौर महाकवि पद्माकर की नगरी को गौरवन्वित किया गया।

आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी को मंच पर राष्ट्रीय कलचुरी कवि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृंदावन राय सरल, संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी, पूर्व डिप्टी कलेक्टर आनंद मिश्रा अकेला, ईश्वर दयाल गोस्वामी, बी डी पाठक, कवि विपिन बल्लभ कानपुर, उमरिया शहडोल के युवा कवि सूरज साहू नील आदि ने पुष्प मालाए पहनाकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में सविता धर धनवाद, कवि अभिषेक, संदीप मेवाड़ा, अजय जायसवाल, आनंद अशोक सोनी चंचलिका, बृजेंद्र जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, महेश सोनी, रामकिशोर शर्मा गुरूजी, सीमा शिवहरे, मार्तण्ड झांसी आदि ने काव्य पाठ कर सागर के साहित्यकार आचार्य महेश त्रिपाठी को की काव्य साधना की प्रशंसा कर बधाई दी।

इसके पहले आचार्य महेश त्रिपाठी ने भोपाल डिग्री कॉलेज अशोका गार्डन में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ किया। उन्हें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर हशरतजहाँ अध्यक्ष डॉक्टर एन डी राही, पत्रकार कैलाश आदमी, अभिषेक अज्ञानी, प्रकाश रघुवंशी, संदीप राठौर, नुरूल हसन ने श्रीफल, शॉल, कलम भेंट कर हिंदी दिवस पर सम्मानित किया। आचार्य महेश त्रिपाठी ने महाविद्यालय की पत्रिका वीडीसी वियकांन 2024 का लोकार्पण भी किया।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    seventeen + 11 =