स्टेट डेस्क/छिन्‍दवाड़ा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में महाराष्ट्र राज्य के वेगल वाशिम में आज दोपहर 12 बजे देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18वीं किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

18वी किस्त वितरण दिवस को “पीएमकिसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 6 हजार रूपये की राशि 3 समान किस्तों में प्रदान की जाती है। तो आज देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों के खाते में 6 हजार रूपए की 18वी किस्त की राशी सीधे ट्रांसफर की जाएगी। गौर हो कि आज 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    1 × four =