सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में नगर निगम छिंदवाड़ा और नगर पालिका डोंगर परासिया ने भी मारी बाजी

स्टेट डेस्क/छिन्‍दवाड़ा- प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के क्रियान्वयन में बी.एल.सी. एवं ए.एच.पी. घटक के अंतर्गत जिलों एवं नगरीय निकायों की माह नवंबर 2024 की रैंकिंग जारी की गई है। योजना के क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में छिंदवाड़ा जिले ने, प्रदेश स्तर पर व्दितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह नगर निगम छिंदवाड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निगमों में व्दितीय और नगर पालिका डोंगर परासिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका में व्दितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भारत यादव ने कलेक्टर शीलेन्‍द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय और सीएमओ नगर पालिका डोंगर परासिया सुश्री साक्षी बाजपेई को बधाई दी है।

     उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की अवधि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो जाएगी। योजना पूर्ण करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में विभाग द्वारा योजना के बीएलसी एवं एएचपी घटक की रैंकिंग के लिए मानदंड निर्धारित किये गये हैं, जिसके अनुसार जिलों तथा नगरीय निकायों की यह रैंकिंग जारी की गई है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    sixteen + fifteen =