स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – गांव- कस्बा- नगर- जिला- प्रदेश और देश की विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े पर नजर डालें, तो यह आंकड़े चौंकाने वाले है ही, साथ ही चिंतनीय भी है। देश में लाखों परिवार इन हादसों से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आंकड़े कहते हैं कि वर्ष 2023 में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लाख लोगों की मौत हुई है तो वहीं 4 लाख लोग घायल हुए हैं और इन तमाम हादसों से देश को 4 लाख करोड़ रुपए का बड़ा नुकसान हुआ है। इधर जिला स्तर पर भी सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए छिंदवाड़ा के देहात थाना प्रभारी ने जागरूकता के लिए अभियान शुरू किया है।
थाना देहात पुलिस द्वारा परासिया रिंग रोड बायपास पर टी आई जी एस राजपूत द्वारा आम नागरिकों से संवाद कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। टी आई द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है एवं जिंदगी भर के लिए लोग अपंग हो रहे हैं। जिससे पूरा परिवार बिखर जाता है समाज राष्ट्र पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से वर्ष 2023 में देश में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या लगभग 2 लाख है और लगभग 4 लाख लोग घायल हुए। सड़क दुर्घटनाओ से देश को लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान भी हुआ। आमतौर पर सड़क दुर्घटना यातायात नियमों का पालन नहीं करने, हेलमेट ,सीट बेल्ट नहीं पहनने, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरटेक करने और मोड पर दुर्घटनाएं होती हैं। वर्तमान समय में सड़क दुर्घटना एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। जिससे निपटने जागरूक बहुत जरूरी है।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








