स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – विशेष बाल नेत्र रोग चिकित्सा एवं सर्जरी चयन शिविर में आज छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के 148 बच्चों ने अपने नेत्र परीक्षण कराए। भोपाल के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय सेवा सदन की डॉ. नेहा मोता, अजय सिंह, फरहीन इदरीसी, सागर बोस और शिवम पाण्डेय की टीम ने इन बच्चों की आंखों का परीक्षण किया। इनमें से 50 बच्चों को भोपाल के सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय और इंदौर के चोइथराम हॉस्पिटल ले जाकर उनकी आंखों के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। चयनित किए गए 50 में से 15 बच्चे आज शिविर सम्पन्न होने के तुरंत बाद ही ऑपरेशन के लिए भोपाल के सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के लिए रवाना भी कर दिए गए हैं।

जिला चिकित्सालय में आयोजित इस विशेष शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ. एल एन साहू, डॉ. सर्वोत्तम सिंह ठाकुर, डॉ. अक्षय बोरकर, डॉ. निधि सूर्यवंशी, डॉ. भूपेन्द्र तिवारी, डॉ. राखी बुवाड़े, डॉ. हर्षवर्धन कुढ़ापे एवं संजय सातपुते सहित छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिलों के सभी विकासखण्डों की समूची आरबीएसके टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि “100 दिन सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य के” अभियान के तहत निरंतर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में सांसद विवेक साहू की पहल और कलेक्टर एवं जिला अंधत्व निवारण समिति के अध्यक्ष शीलेन्द्र सिंह के महत्वपूर्ण सहयोग से यह शिविर स्थानीय जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक खण्डेलवाल ने बताया कि इस विशेष नेत्र शिविर लिए सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के सुरेश आवतरामानी (पूर्व अपर संचालक जनसंपर्क विभाग) सहित कुल 10 सदस्यों की टीम ने छिंदवाड़ा पहुंच कर पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

बच्चों के नेत्र परीक्षण से लेकर चयनित बच्चों के ऑपरेशन तक नि:शुल्क किए जाएंगे

श्री खण्डेलवाल ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित बच्चों को भोपाल लाने और ले जाने की व्यवस्था रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के सहयोग से की जाएगी।
छिंदवाड़ा में चयनित बच्चों को ऑपरेशन के लिए भोपाल जाने पर मरीज के साथ एक अटेण्डर भी सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में रुक सकता है। रोटरी क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष दीपक खण्डेलवाल, सचिव आशीष जैन एवं कोषाध्यक्ष संजय जैन ने सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के ट्रस्टी सुरेश आवतरामानी को स्मृति चिन्ह देकर उनके एवं उनकी टीम के पीड़ित मानवता की सेवा में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    one × 4 =