स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – जिला एवं सत्र न्यायालय छिंदवाड़ा में पदस्थ विशेष एट्रोसिटी न्यायाधीश मोहित दीवान को आज सुबह बैडमिंटन खेलने के दौरान अचानक आए हार्ट अटैक से उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरा जिला शोक में डूब गया है।
जानकारी के अनुसार न्यायाधीश मोहित दीवान प्रतिदिन की तरह आज भी बैडमिंटन खेलने सतपुड़ा क्लब गए थे। जहां वे अपनी रूटिंग के अनुसार बैडमिंटन खेल रहे थे, लेकिन अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वे अचेत हो गए, उन्हें तत्काल डॉक्टर को दिखाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना न केवल न्यायालय और वकील जगत के लिए दुखत है बल्कि पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। इस घटना की सूचना मिलते ही कानूनविदों में शोक की लहर है।
आपको बता दें बीते दिनों से ठंड का प्रकोप अत्यधिक है जिसके चलते शरीर के सामान्य दिनचर्या में कई परिवर्तन आते हैं। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। बीते दिनों डॉक्टरो और मौसम विभाग के अधिकारियों ने भी ठंड से बचाव और सावधानी का अलर्ट जारी किया था। डॉक्टर के मुताबिक ऐसी ठंड में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है जिसको लेकर दिनचर्या में बदलाव लाना आवश्यक है साथ ही ठंड से बचाव करना बहुत जरूरी है। बहरहाल इस घटना के बाद से शोक की लहर है… उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को सुबह 11 बजे शासकीय निवास जजेस कालोनी से निकाली जाएगी।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








