स्टेट डेस्क – भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन इन दिनों एक्शन मोड पर नजर आ रहा है। दरअसल संसद में महत्वपूर्ण बिल पास को लेकर पार्टी ने सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे, लेकिन 20 सांसद अनुपस्थित रहे। पार्टी अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह समेत 20 सांसदों को नोटिस भेजेगी। ये सांसद मंगलवार को एक देश, एक चुनाव बिल पेश होने के दौरान लोकसभा में मौजूद नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा ने 3 लाइन का व्हिप जारी करके, पार्टी के सभी सांसदों को बिल पेश होने के दौरान लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। इसकी अवहेलना करने पर सांसदों को नोटिस भेजकर कारण पूछा जाएगा।

ये थे गैर हाजिर…
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीआर पाटिल, शांतनु ठाकुर, जगदंबिका पाल, बीवाई राघवेंद्र, विजय बघेल, उदयराजे भोंसले, जगनाथ सरकार, जयंत कुमार रॉय, वी सोमत्रा, चिंतामणि महाराज समेत कुल 20 सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। एक देश, एक चुनाव बिल पेश होते वक्त पीएम मोदी भी सदन में नहीं थे। वे जयपुर में पार्वती- कालसिंध- चंबल- ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास कर रहे थे।

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × 3 =