स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय व अति. पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह के दिशा निर्देशन में, अवैध गतिविधियों में नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया हैं। जिसके तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाड़ा रविन्द्र मिश्रा एवं थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंगोड़ी पंकज राय द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
बीती 18/12/2024 को सुनील इनवाती निवासी ग्राम दीघावानी (अमरवाड़ा) के घर के पीछे बाड़ी में अवैध रुप से गांजा के हरे पौधे लगाने एवं उन्हें पीने वालो को अवैद्य रूप से गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से लगाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही करने पर, आरोपी सुनील पिता राजा इनवाती के घर के पीछे से हरे गांजा के पौधे जिनका कुल वजन 18 किलो 108 ग्राम कुल कीमती 2,00,000/- (दो लाख रुपये) का जप्त किया गया। आरोपी सुनील के विरुद्ध अप. क्र. 842/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका: चौकी प्रभारी सिंगोडी उनि. पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, प्र.आर. रामदयाल मरावी, सुजान सिंह, आर. इकलेश, गुरमुख, पीयुष, दिव्या एवं सै. शिवशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई हैं।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








