स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू के नेतृत्व में कोयलांचल क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कोयला, खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात करते हुए कोयलांचल क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदानों को चालू करने का अनुरोध किया। सांसद ने केंद्रीय कोयला मंत्री को अवगत कराया कि वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड, पेंच एवं कन्हान एरिया, जिला छिन्दवाडा के कोयला खान परियोजनाओं को प्रांरभ कराने एवं बंद की गई खदानों को जिनमें अभी पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध है, पुनः प्रारंभ कराने का अनुरोध किया गया है।

उल्लेखित है कि छिन्दवाड़ा जिले की कोयला खदानें जिले की अर्थ व्यवस्था, व्यापार एवं रोजगार का प्रमुख माध्यम है जो कि विद्युत परियोजनाओं को कोयला उपलब्ध कराती है, इसलिये निरंतर नवीन कोयला खदानों को प्रारंभ कराने का अनुरोध जिले की जनता एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा किया जाता रहा है।
विगत दिनों खदानों को प्रारंभ कराने के संबंध में वरिष्ठों द्वारा आश्वासन भी दिया गया था, मेरे द्वारा नवीन कोयला खदानों को प्रारंभ कराने एवं कोयला उपलब्ध होने के उपरांत भी बंद की गई खदानों को प्रारंभ कराने का आपसे निवेदन किया गया था। सांसद ने प्रस्तावित कोयला खदानों के प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत दिलाने की मांग की।

केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक नत्थन शाह, भाजपा नेत्री श्रीमती ज्योति डेहरिया एवं उपाध्यक्ष नारायण साराटकर, महामंत्री तेज प्रताप शाही, कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह, भुवनेश्वर यदुवंशी, मंत्री भारतीय मजदूर संघ मोहित नामदेव उपस्थित थे।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × five =