स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि छिंदवाड़ा के गुलाबरा प्रथम बिहार कॉलोनी में एक युवक लाल रंग की स्कूटी प्लेजर जिसका नम्बर MP28SA7508 पर अवैध हथियार (देशी पिस्टल कारतूस) रखे हुआ हैं। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टीनू उर्फ रजत घारू पिता कैलाश घारू बताया, जिसकी तलाशी में कमर में फंसा एक नग देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस एवं स्कूटी प्लेजर जिसकी डिक्की से एक नग देशी पिस्टल, इस प्रकार कुल दो देशी पिस्टल, 4 नग बुलेट (जिंदा कारतूस) तथा एक स्कूटी प्लेजर और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 863/24 धारा 25 (1)(a) आयुध अधिनियम 1959 का पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त अवैध हथियार सैधवा जिला बड़वानी से खरीदना बताया है जिसके संबंध में विवेचना जारी है।
जप्ती संपत्ति
(1) 02 नग देशी पिस्टल, कीमती 1,00,000/- रु.
(2) 04 नग बुलेट (जिंदा कारतूस) कीमती 4,000/- रु
(3) 01 स्कूटी प्लेजर क्रमांक MP28SA 7508 कीमती 50,000/- रु. कुल जार संपत्ति कीमती 154,000/- रुपये
आरोपी का है आपराधिक रिकार्ड – कुल 05 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं,
- अप.क्र. 390/08 धारा 457, 380 भादवि थाना कोतवाली, जिला छिन्दवाड़ा
- अप.क्र. 355/12 धारा 294, 323, 506 ताहि, थाना कोतवाली, जिला छिन्दवाड़ा
- अप. क्र. 645/13 बारा 294, 323, 506, 34 ताति, थाना कोतवाली, जिला छिन्दवाड़ा
- 484/17 302, 307, 394, 353, 332,186, 212,120बी, 34 ता.हि., 25, 27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली एवं
- अप. क्र. 195/22 13 जुआ एक्ट, थाना देहात जिला छिन्दवाड़ा
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका- निरी उमेश गोल्हानी, सउनि भगवत तिवारी, सउनि ब्रजेश रघुवंशी, प्र.आर. रविन्द्र ठाकुर, आर. विकाश बैस, आर. रोहित वानखेड़े (चौकी उमरानाला), सायबर सेल से प्रआर, नितिन सिंह आर. आदित्य रघुवंशी, राहुल डडॉर एवं मोहित चन्द्रवंशी की विशेष भूमिका रही।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








