स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- आकाशवाणी छिंदवाड़ा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 7:20 बजे से अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम “शब्दचित्र” का प्रसारण किया जाता है । आगामी मंगलवार 31 दिसंबर 2024 को प्रात: 7:20 बजे से आयोजित इस अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम “शब्दचित्र” में आकाशवाणी के प्रसारण अधिकारी दीपांकर तिवारी के संपादन में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश “नयन” की रचनाओं का काव्य पाठ का प्रसारण किया जायेगा । यह कार्यक्रम आकाशवाणी छिंदवाड़ा के एफएम 102.2 मेगाहर्ट्स पर सुना जा सकता है तथा प्रसार भारती की एंड्रोइड एप न्यूज़ ऑन ए॰आई॰आर के माध्यम से यह कार्यक्रम किसी भी स्थान से सुना जा सकता है।
एप लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.parsarbharti.airnews है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी की वेबसाइट के माध्यम से भी सुना जा सकता है जिसकी लिंक https://newsonair.com/playersource.php?channel=43 है अथवा अन्य लिंक https://onlineradiofm.in/madhya-pradesh/chhindwara/all-india-air-chhindwara पर भी सुना जा सकता है। जिले के श्रोता और नागरिक इस कार्यक्रम को निर्धारित तिथि व समय पर आकाशवाणी से सुन सकते हैं।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823









