स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- बीते दिन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिला संयोजक जफर खान ने मंच का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी का गठन करते हुए नए सदस्यों का मनोनयन किया गया है। जिला संयोजक जफर खान ने बताया कि तालीम तहजीब तरक्की मंच का उद्देश्य है। जिसमें समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार गरीब बच्चों की मदद, सभी धर्म समुदाय के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाके चलने की बात कही। उन्होंने सभी को एकजुट होने के लिए कहा गया।

बैठक को शेरू भाई अजीजुर्रहमान, अतीक मसाबा, शहजाद अख्तर, इरफान बक्स एवं इदरीश मंसूरी ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला संयोजक जफर खान ने सभी सदस्यों की सर्व सहमति से जिला सह संयोजक के लिए , अजीजुर्रहमान, इरफान बक्स, रिजवान नेता(फ्रिज वाले), शेर खान को चुना है। वहीं जिला प्रभारी इदरीश मंसूरी, जिला सह प्रभारी एजाज अली, जिला मीडिया प्रभारी अता बाबू, जिला सह मीडिया प्रभारी युसूफ कुरैशी, राशु भाई को बनाया गया। कार्यालय मंत्री बादशाह कुरैशी को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में हाजी शकील भाई, जमीर अहमद, राजा बजाज, नौशाद अहमद, अन्नी मिस्त्री, शमशाद भाई, फैज खान, बहाबुउद्दीन भाई, अफज़ल भाई, हाजी शहीद भाई सहित अन्य सदस्य शामिल थे। मंच के सभी सदस्यों द्वारा नए पदाधिकारियों को बधाई दी है।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twelve + 18 =