पति-पत्नी के विवाद में कुंडीपुरा पुलिस ने दिखाई बर्बरता

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- कुंडीपुरा थाना अंतर्गत सुकलुढाना निवासी एक युवक ने जहर का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। युवक की मौत के बाद मृतक की मां ने कुंडीपुरा पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुकलुढाना वार्ड क्रमांक 21 निवासी नितिन उर्फ सून्नू पिता नन्दू साहू उम्र 40 साल का सोमवार रात 12 बजे अपनी पत्नी लक्ष्मी साहू से मामूली विवाद हुआ था, जिस पर पत्नी द्वारा कुंडीपुरा पुलिस को सूचना दी गई। ऐसे में देर रात 4 पुलिसकर्मी म्रतक नितिन के घर पहुँचे, जहां चारों पुलिस कर्मियों द्वारा उसे प्लास्टिक के डंडों व हाथ से बुरी तरह मारा गया। ऐसे में नितिन की माँ गीता साहू द्वारा पुलिस कर्मियों को रोका गया। जिसके बाद चारों पुलिस कर्मी वहां से चले गए। लेकिन इस मारपीट में मृतक नितिन साहू को कान व पैरों में गम्भीर चोट आ गई। वहीं जब दूसरे दिन पुलिसकर्मी मृतक के घर पहुँचे तो वह डर के मारे घर से भाग गया, और सल्फाज का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां लगातार चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। हालाकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की माँ का आरोप, शराब के नशे में था पुलिसकर्मी

मृतक नितिन उर्फ सुन्नू साहू की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं नितिन की माँ गीता साहू ने देर रात उनके घर पहुँचे पुलिस कर्मियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। गीता साहू का आरोप है कि उनकी बहू द्वारा शिकायत करने पर देर रात उनके घर पहुँचे चार पुलिस वालों में से एक पुलिस कर्मी अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। वह उनके बेटे नितिन को इतनी बुरी तरह मार रहा था कि मारपीट के दौरान उसके कान से खून बहने लगा था। जबकि मृतक नितिन के शरीर मे भी चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। गीता साहू का आरोप है कि उनके बेटे ने पुलिस की मार के डर से ही जहर का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।

तीन बार पहुँची पुलिस..

गीता साहू ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे जब उनकी बहू लक्ष्मी ने पुलिस को सूचना दी तो पहली बार पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ दिया। वहीं जब सुबह 4 बजे पुलिस को फिर सूचना मिली तो मृतक नितिन के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा बेहरमी से मारपीट की गई। ऐसे में जब सुबह 8 बजे फिर एक बार पुलिस मृतक नितिन के घर पहुँची तो वह सहम गया, और घर से भागकर सल्फाज का सेवन कर लिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में मृतक की माँ गीता साहू का आरोप है कि पुलिस की मार से वह भयभीत हो गया था। ऐसे में उसने जहर का सेवन कर मौत को गले लगा लिया।

इनका कहना है…

पुलिस द्वारा मारपीट के कारण युवक ने जहर का सेवन किया है, यह कहना ग़लत होगा। फिलहाल मामले की जांच के बाद सब साफ हो पाएगा। मृतक पहले भी आत्महत्या जैसे कदम उठा चुका है। फिर भी अभी मामले की जांच की जाएगी।

अजय पांडे, पुलिस अधीक्षक , छिंदवाड़ा

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twenty − six =