स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- चौरई के अन्नपूर्णा लॉन में गुरूवार की रात 11.30 बजे करीब बारात में नाचने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में सिवनी के युवकों ने चौरई के युवकों के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं युवकों पर चाकू से हमला किया। वही हमलावरों ने एक फायल भी किया है। हालांकि गोली जिस युवक पर चलाई थी, वह भाग गया। उसको गोली लग नहीं पाई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।


घायल नीलू पिता श्याम गोस्वामी निवासी सीतापार चौरई से मिली जानकारी अनुसार उसके दोस्त राजा गोहिया निवासी कुंडा फाटक चौरई के यहां मौसेरी बहन की अन्नपूर्णा लॉन में शादी हो रही थी। सिवनी से बारात आई थी। बाराती और घराती सभी पार्टी में व्यस्त थे। इस दौरान बाराती डीजे के सामने डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सिवनी के बारातियों ने चौरई के घारातियों के नीलू गोस्वामी, पवन नायक और पारस के साथ जमकर मारपीट की। इस विवाद के दौरान नीलू बीच-बचाव करने पहुंचा। बारातियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे पेट और जांघ में चाकू लगा है। वही पवन और राजा को मामूली चोटें आई है।

विवाद के दौरान पारस भाग निकला। बताया जा रहा है कि बारातियों ने पारस पर एक फायर किया है। हालांकि उसको लगी नहीं है। विवाद के बाद हमलावर भाग निकले। घायल नीलू और राजा को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां नीलू की हालत स्थिर बनी हुई है। पवन नायक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घायल अस्पताल से भागा…
इधर राजा गोहिया को भी सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसे सिटी स्केन के लिए भेजा गया। वार्ड का स्टाफ उसकी आने की रास्ता देखते रहा। वह फाइल लेकर जो गया वापस ही नहीं आया। इस मामले में चौरई पुलिस का कहना है कि वह वापस आ गया है। जबकि वार्ड का स्टाफ उसका इंतजार करते रहा।

बारह बजे तक बजते रहा डीजे…
शासन की गाइड लाइन के मुताबिक 10 बजे तक डीजे बजाने का नियम है। उसकी आवाज भी 70 डेसीबल से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद अन्नपूर्णा लॉन में 12 बजे तक डीजे बजता रहा। इसी दौरान रात 11.30 बजे डीजे बजाने को लेकर चाकू और गोलियां चल गई। जबकि इस मामले में अन्नपूर्णा और डीजे संचालक पर मामला दर्ज होना चाहिए।

इनका कहना है…
अन्नूपूर्णा लॉन में रात 11.30 बजे करीब पार्टी के दौरान चौरई और सिवनी के युवकों में विवाद हुआ है। इस विवाद में नीलू गोस्वामी, पवन नायक और राजा गोहिया घायल हुए है। नीलू गंभीर रूप से घायल है। इस विवाद में चाकू चले है। मौके पर जाकर तस्दीक की गई है। गोली चलने की कोई घटना शामने नहीं आई है। हो सकता है फटाके की आवाज को गोली समझ बैठे हो।
गनपत उइके, चौरई थाना प्रभारी

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    19 − ten =