स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- जिला अस्पताल परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस में आज सुबह तकरीबन 8:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से यहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास खड़ी और भी एम्बुलेंस आग की चपेट में आ सकती थी।

आग किन कारणों से लगी है, इसको लेकर अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आग लगने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था।

अब सवाल यह यह उठ रहा है कि यह आग लगी है या लगाई गई है? गनीमत है कि जो एम्बुलेंस धू-धू कर जल रही थी। उसके बाजू में रिकार्ड रूम है। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो शायद अस्पताल का पूरा रिकार्ड जलकर खाक हो जाता। जिसमे अस्पताल का पूरा लेखा जोखा है। इस आग को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twelve − 5 =