स्टेट डेस्क/भोपाल – छोला मंदिर इलाके में 11वीं के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजन का कहना है कि छात्र को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी, किसी टास्क को पूरा करने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आया है। पुलिस के मुताब्रिक मृत्युंजय शर्मा (16) भानपुर स्थित मल्टी मृत्युंजय में रहता था। उसके पिता रमाशंकर शर्मा ऑटो चलाते हैं। परिवार में पत्नी और दो बच्चे थे। मृत्युंजय प्राइवेट स्कूल में 11वीं में पढ़ता था। उसे फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। वह अधिकांश समय गेम खेलता रहता था।

माता-पिता ने कई बार उसे समझाइश दी थी, लेकिन वह मानता नहीं था। शुक्रवार को मृत्युंजय की मां और छोटी बहन कंगना अपने रिश्तेदार के घर सुंदरकांड कार्यक्रम में शामिल होने विदिशा गई थीं। पिता ऑटो लेकर काम पर चले गए थे। रात करीब 9.30 बजे पुलिस ने परिजन को मृत्युंजय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की खबर दी।
KBP NEWS.IN








